चारे का गट्ठर हाईटेंशन लाइन से छू गया, करंट से किसान की मौत
- खेत से लेकर आ रहा था, एसडीएम ने दिया आश्वासन, मृतक के परिजन को मिलेगा मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
एका। खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहे वृद्ध के सिर पर रखा गट्ठर हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे प्रवाहित करंट से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया।
एका थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर निवासी सुगर सिंह (50) रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पशुओं के लिए खेत से चारा लेकर आ रहा थे। खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तार से सिर पर रखे चारे के गट्ठर से छू गया। इससे प्रवाहित करंट से किसार की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया और काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर एसडीएम जसराना नवनीत गोयल और थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने के साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष एका बोले, हाईटेंशन लाइन के तार से करंट लगने से किसान की मौत हुई है। एसडीएम जसराना मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस पर मृतक के परिजन संतुष्ट हो गए और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।