फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थलों को खोलेने के लिए कोतवाली में हुई बैठक में हुआ मंथन

विज्ञापन
जसराना में संत मोरारी बापू का विरोध करने वाले पुरुषोत्तम दास जी महाराज - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। जिले में धार्मिक स्थलों एवं बाजार को खुलने के समय निर्धारित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं के साथ कोतवाली में बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और धर्मगुरुओं को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। कोतवाली परिसर में एसडीएम कुमार चंद्र की अध्यक्षता में आहूत बैठक में व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से सुझाव मांगे गए। एसडीएम ने धर्मगुरुओं से धार्मिक स्थलों को खोलने पर पूरी तरह से सावधानी बरतने के साथ ही निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा धार्मिक स्थल पर भीड़ न लगने दे।
विज्ञापन

प्रवेश करने पर व्यक्ति के हाथ धुलाने के साथ सैनिटाइज करने की व्यवस्था की जाए। मंदिरों में न तो प्रसाद चढ़ाया जाए और न ही प्रसाद आने वाले भक्तों को दिया जाए। वहीं व्यापारियों से सुझाव लेने के साथ ही कोरोना से लड़ाई में अपना सहयोग देने का आह्वान किया गया। एसडीएम ने व्यापार मंडल से बाजार खुलने के नियम बनाकर लिखित में देने को कहा। बैठक में जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने भी व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। सीओ बलेदव सिंह खनेड़ा, कोतवाल अनूप कुमार भारतीय, मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी समेत अन्य धार्मिक गुरु एवं व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें