फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने बदला बाजार का ट्रेंड, हर कोई बेच रहा मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
चंद्रशेखर मार्केट स्थित एक दुकान पर बिक्री के लिए रखी स्प्रे करने की बोतल - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण ने बाजार का ट्रेंड बदल दिया। अब दुकानों पर हैंड सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स के साथ हाथ धोने के विभिन्न कंपनियों के हैंडवॉश सज गए हैं। जनरल स्टोर, परचून की दुकान से लेकर मोबाइल की दुकानों पर भी यह सामान बिक रहा है। कोरोना संक्रमण की शुरुआत होने के साथ लॉकडाउन के दौरान सर्वाधिक डिमांड हैंड सैनिटाइजर एवं मास्क की रही। अब बाजार खुलने के बाद बाजार का ट्रेंड भी बदला-बदला नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सदर बाजार में स्थित चंद्रशेखर आजाद मार्केट, बजरिया, सदर बाजार समेत अन्य बाजारों में ग्लव्स, हैंड सैनिटाइजर आदि सामान की बिक्री हो रही है। सैनिटाइजर तो पांच लीटर, दस लीटर से लेकर एक लीटर, ढाई सौ ग्राम, आधा लीटर एवं सौ ग्राम तक की पैकिंग में बिक रहा है। वहीं डिमांड बढ़ने पर विभिन्न कंपनियों पे हैंडवॉश की नई-नई पैकिंग निकाल दी है। जनरल स्टोर की दुकानों पर भी लोग हैंडवॉश और सैनिटाइजर की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें