फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुसवाइयों के खौफ ने रोने नहीं दिया...

विज्ञापन
पालीवॉल ओडिटोरियम में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में बोलते शायर नदीम फर्रूख एव मंचासीन अतिथि - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामचंद्र पालीवाल हॉल में शनिवार रात को ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। पीएन चतुर्वेदी दास फिरोजाबादी की स्मृति में आयोजित मुशायरे का उद्घाटन उद्योगपति प्रदीप गुप्ता ने किया। ऑल इंडिया मुशायरे की अध्यक्षता ख्वाब अहमद भाई जान ने की। कौमी एकता की शमा फिरोजा माजिद भाई के द्वारा किया गया। शुरूआत में शायर जाकिर सम्सी ने नाते पाक कलाम पढ़ा। इरशाद कानपुरी ने पढ़ा रुसवाईयों के खौफ ने रोने नहीं दिया..। अलीगढ़ से आए अतीक शहर ने कहा कि क्या गुजरती है दिल पे मत पूछो..। हसन काजमी लखनऊ ने पढ़ा कि खूब सूरत है आंखे तेरी रात को जागना छोड़ दें।
विज्ञापन

अजयसाकरी ने पढ़ा कि जब हम अपने घर आए। सरदार चरन सिंह बसर ने पढ़ा कि जिंदगी के मसाइल तो खुद ही हल हो जाएं। नदीम फर्रूख, अना दैहलवी एवं हरीश चतुर्वेदी आदि ने अपने कलाम पढे़। इस दौरान उस्ताद अनवर कमाल साहब के सातवें दीवान (काव्य संग्रह) जिंदगी दायरे बनाती है का विमोचन भी किया गया। मुशायरे में मुख्य रूप से विधायक मनीष असीजा, प्रकाश चंद चतुर्वेदी, सूफी अफगानी, केके चतुर्वेदी, अरविंद चतुर्वेदी, माधव प्रसाद मित्तल, अतुल चतुर्वेदी, बनारसी दास भोला, मुईनउद्दीन दानिस, डॉ. रामकुमार, नशीम तरकश, नीलमणि चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, हरिओम वर्मा एवं छक्कूलाल पहलवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें