साली की शादी से लौटे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी सोनू सविता (28) पुत्र बैजनाथ सविता की ससुराल मैनपुरी के सलेमपुर गांव में है। सोनू सविता की नसीरपुर चौराहे पर हेयर कटिंग की दुकान थी। शुक्रवार रात वह साली की शादी में शामिल होकर घर लौटा और अपने कमरे में सो गया। सुबह काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिवारीजनों ने उसे आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं आया। परिवारीजनों ने कमरे में झांकर देखा तो सोनू का शव फंदे पर लटका था। शव को फंदे पर लटका देख परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजन सोनू द्वारा की गई आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके है। सोनू अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी इंदू को छोड़ गया है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।