फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चियों के अपहरण की कोशिश

Tue, 21 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रसूलपुर थाना क्षेत्र से तीन बच्चियों को अगवा करने की कोशिश की गई। उनके शोर मचाने पर क्षेत्रीय लोगों ने अपहरणकर्ता की घेराबंदी कर ली। साथ ही उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर गली नंबर दस निवासी यासीन की आठ वर्षीय पुत्री सना अपनी छोटी बहन मायसा (3) और हनीफ की पुत्री उजेफा(4) के साथ गली के बाहर परचून की दुकान पर सामान खरीदने के लिए आई थी। इसी बीच वहां मौजूद अपहरणकर्ता अहजर निवासी लेकर कालोनी थाना लाइनपार बच्चियों को टाफी दिलाने के बहाने बुलाकर ले गए। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने बच्चियों को एक रिक्शा में बैठा लिया और उनको लेकर अपने ठिकाने पर लेकर चल दिया। बच्चियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया तो लोगों ने घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बच्चियों के परिवारीजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ कर रसूलपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल रसूलपुर का कहना पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें