फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद पर भिड़े दो पक्ष, महिला पर चाकू से हमला

Sat, 27 Aug 2016 12:49 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
मामूली विवाद पर भिड़े दो पक्ष, महिला पर चाकू से हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर हमला बोल दिया। महिला और युवक की पिटाई कर दी। वृद्धा के विरोध करते हुए शोर मचाने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। क्षेत्रीय लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस घायलों को देर रात अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नींबू वाला बाग निवासी हरिओम का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देर रात आरोपी पक्ष ने हरिओम पक्ष के घर में घुसकर हरिओम और उसकी पत्नी सुधादेवी के साथ मारपीट की। शिवकुमारी पत्नी राजीव बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसको पीटते हुए उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। चीख पुकार से जुटे स्थानीय लोगों के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। देर रात पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। थानाध्यक्ष रसूलपुर का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में पांच घायल
 रामगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष से नितिन कुमार व अजय कुमार घायल हो गए। वहीं नारखी क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी कोमल सिंह, मोनू, राकेश और रिंकू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें