फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यानगर में फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के विद्यानगर में शुक्रवार तड़के एक मकान के बाहर हवाई फायर से दहशत फैल गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जिस मकान के बाहर फायरिंग हुई, उसमें एक रेप पीड़ित महिला अपने रिश्तेदारों से मिलने आई हुई थी। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सारी स्थिति साफ होगी, लेकिन पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के साढ़े तीन व चार बजे के आसपास विद्यानगर में फायरिंग की आवाज के बाद हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि अज्ञात लोगों ने दो फायर किए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। बाद में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी संजय बिश्रोई ने बताया कि महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि जिस मकान के बाहर फायर हुए हैं, उसमें एक रेप पीड़ित महिला अपने रिश्तेदारों से मिलने आई हुई है। अभी जांच की जा रही है, उसके बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें