फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूब कर दो युवकों की मौत

Mon, 16 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
नहर से मृतक का शव बाहर निकालते लोग
विज्ञापन
भोगनीपुर नहर के डाहिनी बंबा में नहा रहे आसफाबाद के युवकों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

आसफाबाद निवासी नितिन उर्फ छोटू (30) पुत्र रामनरेश और उसका पड़ोसी अरविंद (21) पुत्र रमेश अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ सोमवार सुबह 10 बजे ऑटो से भोगनीपुर नहर में नहाने गए थे। नहर में कम पानी होने के कारण सभी लोग नहर से निकलने वाले डाहिनी बंबा पर पहुंच गए। यहां पानी ज्यादा था। नहाते समय नितिन और अरविंद बंबा के गहरे पानी की ओर चले गए। मना करने पर भी दोनों माने नहीं। अचानक दोनों लोग पानी में डूब गए। इस पर साथियों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने तलाश की तो नितिन बेहोशी की हालत में मिल गया। आनन फानन में उसे जिला संयुक्त अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स के पहुंच गये। कई लोग बंबा में डूबे अरविंद की तलाश करने में जुटे रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर थानाध्यक्ष भी वर्दी उतारकर स्वयं बंबा में उतर गए और अरविंद की तलाश की। कुछ देर बाद अरविंद का शव मिल गया। उसे बंबा से बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर नितिन और अरविंद के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन



फोटो परिचय- नहर के बंबा से अरविंद का शव निकालते थानाध्यक्ष व अन्य। फोटो संख्या पी-106
जिला संयुक्त अस्पताल में एकत्र मृत नितिन के परिवारीजन। फोटो संचख्या पी-107
दिनेश बैजल

तैरना नहीं जानते थे अरविंद-नितिन
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। नितिन के बड़े भाई विवेक ने बताया कि यदि समय से नितिन को चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। उसने बताया कि सुबह नहर जाते समय उसे मना किया गया था लेकिन वह नहीं माना। उसने बताया कि दोनों ही तैरना नहीं जानते थे।
विज्ञापन


नितिन था विवाहित
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। नितिन के बड़े भाई विवेक ने बताया कि नितिन का विवाह अभी हाल ही एक वर्ष पहले हुआ था। वहीं अरविंद अब तक अविवाहित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें