एसबीआई की मुख्य शाखा से 1.20 लाख रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे प्राथमिक विद्यालय इन्दुमई के प्रधानाध्यापक हम्मीर सिंह को लूट लिया। सिंघल नर्सिंग होम के सामने पीले रंग की बाइक पर आए दो लुटेर कैश से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीले रंग की तीन बाइकों पर जा रहे कुछ लोगों को पकड़ा है।
मलिखानपुर निवासी प्रधानाध्यापक हम्मीर सिंह शाम करीब पौने चार बजे बैंक से निकले थे। बैग कंधे पर टांग रखा था। लुटेरे नारायण तिराहा की तरफ भाग गये। साप्ताहिक बाजार बंदी होने के कारण बुधवार को सड़कों पर लोगों का आवागमन भी कम था। हम्मीर सिंह ने इस संबंध में अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैग में चेकबुक, एटीएम कार्ड, पासबुक, स्कूल के रजिस्टर भी थे। नगर में एक सप्ताह में यह दूसरी लूट की घटना है। 12 अप्रैल को पौत्री की शादी के लिए बुढाई निवासी किसान ने धर्मजीत ने स्टेट बैंक से ही एक लाख रूपये निकाले थे। बाइक सवार दो लुटेरे चौमुखी मंदिर के निकट उनका कैश लूटकर ले गये थे।