फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गोवंश से लदा ट्रक पकड़ा

Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
गाोवंश
विज्ञापन
 पुलिस ने रविवार सुबह गोवंश से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में 24 गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, उनके ऊपर भूरे की बोरियां डाली गई थीं। गोवंश बरामद होने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी एटा चौराहे पर एक ट्रक में गोवंश लदा है। गोवंश को इटावा से आगरा के ताजगंज क्षेत्र में ले जाया जा रहा है। गोतस्करी करने वालों ने बचने के लिए गोवंश के ऊपर भूसे की बोरियां डाल दी थीं। जिससे किसी को शक नहीं हो। इसके बाद पुलिस ने सुभाष तिराहा पर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक गगनदीप सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी न्यू सब्जी मंडी, होशियारपुर, पंजाब को पकड़ लिया जबकि एक युवक भाग निकला। 24 गोवंश की बरामदगी की जानकारी होते ही भाजपा, बजरंगदल, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। बढ़ते दबाव के कारण पुलिस ट्रक को मेला वाला बाग ले गई। वहां हिंदू युवा वाहिनी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक से गायों को नीचे उतारा। पांच गायों की हालत इतनी खराब थी कि वह खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। कार्यकर्ताओं ने गायों के लिए चारे, पानी की व्यवस्था की। कई गायों को पशु पालकों को और बाकी को गोशाला भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक व एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गगनदीप ने बताया कि उसे गोवंश को इटावा से आगरा के ताजगंज क्षेत्र तक लेकर जाना था। 
वहीं शाम को पुलिस ने एक डीसीएम को पकड़ लिया। उसमें 80 से अधिक पड्डे भरे हुए थे। दम घुटने से कई मर गए थे। पुलिस ने पशु व्यापारी बन्ने निवासी रसूलपुर, फीरोजाबाद को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पशु व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें