फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले घूम रहे सोनू-मोनू, भाजपा नेता का परिवार घर में कैद

Thu, 23 Mar 2017 12:37 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
मोनू की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा नेताओं को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सोेनू, मोनू और नकुल को पुलिस की तीन टीमें चुनौती के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। तीनों भाई खुले घूम रहे हैं और भाजपा नेता का परिवार घर में कैद है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को रात भर उनके संबंधित ठिकानों पर दबिशें देती रही।  
सोनू, मोनू और नकुल के साथ उनके साथियों की गिरफ्तारी को मंगलवार रात उत्तर, दक्षिण के साथ एसओजी ने नारखी के गांव पचवान और कांशीराम कालोनी में दबिश दी। ऐसे में पुलिस को देर रात खाली हाथ ही लौटने को बाध्य होना पड़ा। वहीं 17 मार्च को सोनू, मोनू और नकुल द्वारा की गई फायरिंग के मामले में भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार ने भगवान नगर निवासी गौतम शंखबार को भी नामजद किया था। पुलिस की एक टीम गौतम शंखवार के घर भी पहुंची थी। यहां पर पुलिस को गौतम की पत्नी और उसकी मां से उसके बारे में जानकारी की। बताया जाता है कि गौतम की ससुराल कन्नौज में है। पुलिस गौतम शंखवार की गिरफ्तारी के लिए कन्नौज नहीं गई। साथ ही पुलिस ने गढ़ी सुखराम और जखई गांव में भी दबिश दी। यहां पर सोनू, मोनू और नकुल के रिश्तेदार निवास करते हैं। लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। उधर भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार का पूरा परिवार तीन दिन से घर में कैद है। घर का कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित के घर पहुंचे भाजपा के कई वरिष्ठ नेता
हिस्ट्रीशीटर मोनू ने मंगलवार को भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार और केशवदेव को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भाजपा नेता का परिवार पूरी तरह से दहशत में है। पीड़ित परिवारीजनों को सांत्वना देने और कई भाजपा नेता पीड़ित भाजपा नेता के घर पहुंचे। घटना की जानकारी करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
बुधवार को नगर विधायक मनीष असीजा, बृजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सिरसागंज सुमन चतुर्वेदी आदि प्रेमचंद्र शंखवार के घर पहुंचे। नगर विधायक और बृजक्षेत्र के संगठन मंत्री ने पीड़ित प्रेमचंद्र शंखवार को अश्वासन दिया कि पूरा न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

पत्नी को पार्षदी का चुनाव लड़ाना चाहता है मोनू
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। सूत्रों की मानें तो हिस्ट्रीशीटर मोनू पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रेमचंद्र शंखवार से यूं ही रंजिश नहीं मानता। मोनू इस क्षेत्र से पत्नी को पार्षदी का चुनाव लड़ाना चाहता है। मोनू यह जानता है कि यदि उसकी पत्नी पार्षदी का चुनाव लड़ेगी तो प्रेमचंद्र के अलावा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति उसकी पत्नी के खिलाफ मैदान में ताल नहीं ठोंक सकता। इसलिए मोनू ने प्रेमचंद्र को धमकाने के साथ ही फायरिंग की थी। चुनाव के दौरान भाजपा नेता केशवदेव से क्षेत्र में हुई सभा के दौरान पार्टी नेताओं को माला पहनाने के लिए मंच से आवाज लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें