फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया

Tue, 04 Oct 2016 12:34 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आठ माह पूर्व हुआ था विवाह, एसपी देहात के साथ थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंचा
विज्ञापन

 दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने रश्मि की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुरालीजन भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज के गांव भदेसरा निवासी रश्मि पुत्री अमीर सिंह का विवाह आठ माह पूर्व थाना मक्खनपुर के गांव अदमपुर निवासी प्रेमवीर के साथ किया था। प्रेमवीर जनसेवा केंद्र पर अस्थाई कर्मचारी है। शादी के कुछ माह बाद से ही प्रेमवीर दहेज की मांग को लेकर रश्मि का उत्पीड़न करने लगा। इस पर रश्मि ने परिवारीजनों को कई बार घटना की जानकारी दी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर सोमवार सुबह प्रेमवीर ने परिवारीजनों के साथ रश्मि को जिंदा जला दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ससुरालीजन रश्मि के शव को घर में छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी देहात अमर सिंह और मक्खनपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उधर, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें