फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में फायरिंग, सब्जी विक्रेता सहित वृद्ध को पीटा

Mon, 06 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
 उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर में बाइक सवार तीन युवकों ने धावा बोल दिया। दुकान पर बैठे वृद्ध के साथ मारपीट करते हुए दिव्यांग सब्जी विक्रेता को भी पीटा। क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला गंगानगर निवासी नेपाल सिंह यादव का परिवार निवास करता है। रात करीब नौ बजे नेपाल सिंह घर के पास दुकान पर बैठे थे। घर पर नेपाल सिंह की पत्नी सुशीला और पुत्रवधू मंजू यादव मौजूद थी। तभी तीन युवक बाइक लेकर नेपाल सिंह के घर के समीप पहुंच गए। क्षेत्रीय लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी युवकों ने नेपाल सिंह के साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही सामान सड़क पर फेंक दिया। नेपाल सिंह के साथ मारपीट और दुकान पर तोड़फोड़ होने की जानकारी मिलते ही नेपाल सिंह की पत्नी सुशीलादेवी अपनी पुत्रवधू के साथ घर से बाहर निकली तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली नेपाल सिंह के घर के बाहर लगे जंगले में जा घुसी। इसको लेकर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इस बीच आरोपियों ने एक सब्जी विक्रेता को भी पीट दिया। इस बीच क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पूर्व आरोपी युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें