चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। छत के रास्ते घर में घुसे चोराें ने गृहस्वामी व परिजनाें के ऊपर नशीला स्प्रे डालकर अचेत कर दिया। इसके बाद उन्हाेंने कमराें को खंगाला और 42 हजार रुपए नकद व सोने के गहने आदि चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजनों को होश आया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की बात कही है। शहर कोतवाली के मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर छत के रास्ते से अंदर आए थे। इसके बाद उन लोगाें के ऊपर स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया था। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी मिली। चोराें ने गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर 42 हजार रुपए नकद, सोने का हार, चार अंगूठी व मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल समेत करीब तीन लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्याें का संकलन कर कार्रवाई की बात कही है।