फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लास फैक्ट्री में भीषण आग, दो श्रमिक जिंदा जले

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
ग्लास फैक्ट्री में आग लग गई।
विज्ञापन
रसूलपुर स्थित डाक बंगला के सामने एसआर ग्लास फैक्ट्री में सोमवार की रात गैस लीक होने से भीषण आग लग गई। इसमें दो श्रमिक जिंदा जल गए, जबकि छह मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।  मृतक श्रमिकों के परिवारीजनों को फैक्ट्री मालिक की ओर से छह-छह लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

डाक बंगला के सामने आदित्य कुमार महेश्वरी पुत्र गिरीश चंद्र महेश्वरी का एसआर ग्लास फैक्ट्री है। इसका संचालन प्रांजल मित्तल पुत्र दिलीप कुमार मित्तल कर रहे हैं। सोमवार की रात करीब दस बजे एक गार्डर गैस पाइप लाइन पर गिर गया। इससे गैस पाइप लाइन लीक हो गई। इस दौरान बिजली की चिंगारी निकली और इससे गैस में आग पकड़ ली। गैस पाइप लाइन में भट्ठियों को दी जाने वाली गैस प्रेसर से प्रवाहित हो रही थी। इससे पल भर में आग कारखाने में बने गोदाम के चेंबर में फैल गई। इस वक्त श्रमिक लोहे के गार्डरों पर टिन शेड डाल कर बनाए गए गोदाम में कांच की बोतलों से भरे कार्टूनों की लोडिंग का काम कर रहे थे। लालई निवासी नीरज कुमार (25) पुत्र शिवचरन, खैरगढ़ और पूरन सिंह (40) पुत्र चंद्रपाल निवासी बनीपुरा थाना खैरगढ़ आग की लपटों के बीच से नहीं निकल सके। इसके चलते वह कार्टूनों में दब गए और जिंदा जल गए। फायर विभाग की करीब सात गाड़ियों ने 12 घंटे के बाद आग पर काबू पाया। बाद में जेसीबी से श्रमिकों के शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। मंगलवार की सुबह नगर विधायक मनीष असीजा, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे गए थे।
पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप
पीड़ित परिवारीजनों का कहना था कि यदि रात को ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी और फैक्ट्री मालिक सक्रियता दिखाते तो श्रमिकों का शव रात को मिल जाता। परिवारीजनों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। उनको धक्के मारकर फैक्ट्री से बाहर निकालने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद का आश्वासन
विधायक के हस्तक्षेप के बाद फैक्ट्री मालिक की ओर से छह-छह लाख रुपये दिलाने का अश्वासन दिया। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि मृतकों के परिवारीजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद कराने के साथ ही किसान बीमा, राष्ट्रीय पारिवारिक कल्याण लाभ दिलाने का अश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें