फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, जंगल में मिली लाश

Fri, 26 May 2017 11:49 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
rape and murder
विज्ञापन
बसई मोहम्मदपुर गांव की एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव तिवारी गढ़ी के जंगल में फेंका मिला। सूचना के बाद भी काफी देर तक पुलिस के नहीं आई। इससे गुस्साए लोगों ने अधिकारियों को खबर दी। तब कहीं आई पुलिस शव को चीरघर भेजा। शव की जांच करने फोरेंसिक टीम भी पहुंची। किशोरी के शव से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं।   
विज्ञापन

किशोरी की मां नहीं है। वह अपने दो भाई और पिता के साथ यहां ताई के घर रहती थी। पिता और बड़ा भाई रोजगार की तलाश के लिए छह दिन पूर्व ही गोरखपुर गए थे। घर पर किशोरी की भाभी और छोटा भाई था। बड़े भाई की शादी अभी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। उसके ताऊ ने बताया कि रात करीब आठ बजे किशोरी घर से लापता हो गई। इसकी जानकारी उस वक्त हुई, जब किशोरी की बकरी खुलकर तिवारी गढ़ी के जंगल की ओर चली गई। बकरी पकड़ने के लिए लोग दौड़े तो उनकी नजर जंगल में पड़े किशोरी के शव पर गई। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर आई। मृतका के मामा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि देखने से लगता है कि गला दबा कर हत्या की गई है। वहीं किशोरी के परिवारीजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या होने का शक जाहिर किया है। उनका कहना था कि किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। मुंह में भी मिट्टी भरी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक किशोरी की स्लाइड तैयार की गई है।

आनर किलिंग की भी संभावना
 तिवारी गढ़ी के जंगल में मिली किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने दो बिंदुओं पर जांच शुरु कर दी है। किशोरी के गर्भवती होने की आशंका के चलते पुलिस प्रेमी अथवा किशोरी के परिवारीजनों को भी शक के दायरे में लिए हुए है। पुलिस ऑनर कीलिंग की बात से भी इनकार नहीं कर रही। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका मानी जा रही थी। पर, पोस्टमार्टम में पता चला है कि किशोरी गर्भवती भी थी। इसलिए जांच दो बिंदुओं पर कराई जा रही है। कहीं प्रेमी ने ही तो किशोरी की हत्या नहीं की। वहीं ऑनर कीलिंग पर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


हत्या को खुदकुशी दर्शाने की कोशिश
 बसई मोहम्मदपुर गांव में जिस स्थान पर किशोरी का शव मिला है। उस स्थान पर पेड़ पर एक रस्सी भी लटकी मिली है। माना जा रहा है हत्या करने वालों ने घटना को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की है। किशोरी के गले पर भी निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें