फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धमकियों से परेशान आईआईटी की छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : demo oic
विज्ञापन
सिरसागंज (फिराेजाबाद)। कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रही सिरसागंज की एक छात्रा ने हास्टल में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। छात्रा के परिजनों ने सिरसागंज के ही एक युवक पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


युवक फोन पर छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था। वह छात्रा के फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। सिरसागंज की एक छात्रा कोटा के हास्टल साईंराम न्यू राजीव नगर में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रही थी।

सोमवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली की उनकी बेटी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। परिवार के लोग जब कोटा पहुंचे तो उन्हे कोटा के जिला अस्पताल में छात्रा का शव रखा मिला।
विज्ञापन


जहां उन्होंने कोटा थाने में सिरसागंज के ही रहने वाले युवक निशांत यादव निवासी भांडरी पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लड़कों के साथ निशांत यादव छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

इससे तनाव में आकर छात्रा को फांसी लगानी पड़ी है। वहीं कोटा पुलिस ने निशांत के विरुद्घ अभियोग दर्ज कराया। मंगलवार को सिरसागंज में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें