फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद काे गोली मारते बदमाश का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : demo oic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस से घिरने के बाद खुद को गोली मारने वाले बदमाश रामवीर पर फिरोजाबाद और आगरा के कई थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


इधर, अपराधी को लेकर तमाम चर्चाओं के बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमेें पुलिस की घेराबंदी के दौरान अपराधी खुद को गोली मारते हुए दिखाया गया है।

थाना लाइनपार के एसओ संजय सिंह पुलिस टीम के साथ डकैती के आरोपी रामवीर की गिरफ्तारी के लिए थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला दया गए थे। सादावर्दी में पहुंची पुलिस टीम ने रामवीर की घेराबंदी कर ली थी।
विज्ञापन


उस समय रामवीर जुआ खेल रहा था। खुद को घिरता देख उसने अपने सिर में गोली मारने का प्रयास किया। पुलिस ने रोका तो फिर उसने अपने पैर में गोली मार ली। मंगलवार को रामवीर द्वारा पैर में गोली मारे जाने का वीडियो भी वायरल हो गया।

इधर, थाना पुलिस ने रामवीर की निशानदेही पर सोने की चूड़ी, बाली व दोमाला लॉकेट के साथ अन्य सामान बरामद किया है। एसओ लाइनपार संजय सिंह ने बताया कि उसके पास के चोरी की बाइक भी बरामद की है।

उसके खिलाफ थाना बसई मोहम्मदपुर में तीन व लाइनपार के साथ आगरा के फतेहाबाद थाने में लूट के साथ कई मामले दर्ज हैं। फिरोजाबाद-आगरा में रामवीर के खिलाफ करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। वह आए दिन लूटपाट की घटनाएं व चरस, स्मैक बेचने का काम करता है। रामवीर को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें