फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकाोहाबाद में खेत पर सो रहे किसान की गला रेत कर हत्या

विज्ञापन
kishan - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के दिवायची गांव में खेत पर सो रहे वृद्ध किसान की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। किसान का शव रजाई में लिपटा हुआ चारपाई के नीचे मिला।
विज्ञापन


सुबह जब किसान का पौत्र खेत पर पहुंचा तो बाबा का शव खून से लथपथ देखकर चीख पड़ा। सूचना पर परिजन, ग्रामीण और पुलिस पहुंच गई। बुढ़रई निवासी धर्मजीत (70) की पास के ही गांव दिवायची में जमीन है। आलू की खुदाई काम काम चल रहा है।

शुक्रवार सुबह वह खेत पर काम कराने गए थे। रात में आलू की रखवाली के लिए धर्मजीत खेत पर ही सो गए। सुबह करीब नौ बजे जब उनका पौत्र राहुल खेत पर पहुंचा, तो चारपाई उलटी पड़ी देख हैरान रह गया।
विज्ञापन


उसने चारपाई और रजाई हटाकर देखा तो बाबा का लहूलुहान शव देखकर चीख पड़ा। धर्मजीत की गर्दन पर किसी धारदार हथियार के वार किए गए थे। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण इकट्ठे हो गए। परिजन रोते-बिलखते खेत पर पहुंचे।

सूचना पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच पड़ताल के लिए डॉग स्क्वॉड और फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाया।

टीम ने नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए। उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण ने हत्याकांड का शीघ्र खुलासा के निर्देश दिए हैं। मृतक धर्मजीत गांव के बड़े काश्तकार थे।

बताया जाता है कि उसके नाम करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन है। उनके दो बेटे अंतराम और भान सिंह हैं। दोनों अलग-अलग रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मजीत काफी सरल स्वभाव के थे।

परिवार में उनका विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी और बेटी भी इस तरह की बात कह रही थीं। नाती राहुल ने बताया कि बाबा लगभग तीन माह बाद खेत पर शुक्रवार को ही सोये थे और रात में ही उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें