थाना उत्तर के छिंगामल का बाग स्थित एक परचून दुकान पर महिला और पुरुष द्वारा दुकानदार के साथ की गई ठ?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के छिंगामल का बाग निवासी किराना विक्रेता को 19 हजार की चपत लगाने वालों को पुलिस तलाशने में जुटी है। थाना उत्तर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी ने कहा कि फुटेज को वायरल करके इनका पता लगाया जाएगा।
थाना उत्तर छिंगामल का बाग निवासी दिनेशचंद्र अग्रवाल की मै. कावेरी फूड प्रोडक्ट की दुकान पर शुक्रवार की शाम 6:40 बजे पर तीन व्यक्ति दुकान पर आए थे। इसमें एक महिला थी। तीनों खुद को विदेशी बता रहे थे। उन्होंने इंडियन करेंसी देखने की जिज्ञासा जाहिर करने पर व्यापारी ने पांच-पांच सौ नोटों के एक गड्डी (50 हजार) देखने को दे दिए थे। आरोप है कि इस दौरान पांच-पांच सौ के करीब 38 नोट गायब कर दिए। घटना की जानकारी रात्रि दस बजे कैस मिलाने पर रुपया कम होने पर हुई। जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो महिला ऐसी हरकत करती दिखाई दे रही है। इस दौरान 790 रुपया की खरीददारी की। उन्होंने बिल बनवाने से इंकार कर दिया। पीड़ित व्यापारी ने घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसएसपी अजय कुमार ने कहा थाना उत्तर क्षेत्र में किराना व्यापारी को 19 हजार का चूना लगाने वाली कथित महिला एवं पुरुषों की तलाश के निर्देश दे दिए हैं। इसके लिए टीमों को लगाने के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को सोशल मीडिया में वायरल करेंगे ताकि शीघ्र उनकी पहचान करके जेल भेजने की कार्रवाई की जा सके।