फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी राजवीर उर्फ सिंघानियां किया गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना फरिहा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 25000 का इनामी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा पुलिस ने नारखी तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी राजवीर उर्फ सिंघानियां को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर प्रदीप उर्फ कल्लू हत्याकांड में प्रयोग की गई बजाज डिस्कवर बाइक को भी बरामद किया गया है। राजवीर उर्फ सिंघानियां पिछले करीब साढ़े चार माह से फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी को जुटी थीं।
विज्ञापन

थाना फरिहा के ग्राम खुशकपुरा निवासी प्रदीप उर्फ कल्लू का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। अपहरण करने के 22 दिन के बाद प्रदीप उर्फ कल्लू का शव जसराना क्षेत्र में नहर के किनारे बरामद हुआ था। पुलिस इस मामले में जिला पंचायत सदस्य सुनील चौहान, तेज प्रकाश उर्फ छुट्टली सहित छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पुलिस ने राजवीर उर्फ सिंघानियां पर पहले 15 हजार का इनाम घोषित किया था। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। थाना फरिहा के एसएचओ सुनील कुमार, उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह, उत्तम चौहान के साथ पुलिस टीम को साथ लेकर नारखी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी राजवीर उर्फ सिंघानियां पुत्र ब्रहमानंद निवासी भूड़ गड्ढा निकलने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रदीप उर्फ कल्लू हत्याकांड में प्रयोग की गई डिस्कवर बाइक को बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि राजवीर उर्फ सिंघानियां पिछले करीब साढ़े चार माह से फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसका पीछा कर रहीं थी। पुलिस की सख्ती एवं लगातार निगरानी का परिणाम रहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने थाना फरिहा एसएचओ सुनील कुमार सिंह के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम को घोषित 25 हजार का पुरस्कार एसएसपी की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें