फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
शिकोहाबाद सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद मौके पर एकत्रित भीड़ को समझाते हुए पुलिस कर्मी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद-फिरोजाबाद। ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मचारी को बाजार बंद कराने निकली टीम के सदस्यों ने मारपीट कर दी। जिससे उसके गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी होते ही सफाई कर्मचारियों और नगर पालिका स्टाफ में आक्रोष व्याप्त हो गया। जमकर हंगामा किया, और कार्य बहिष्कार कर दिया। एसडीएम और सीओ ने पहुंच कर मामला शांत कराया।रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन कराने के लिए प्रशासन द्वारा टीम गठित कर नगर में खुली हुई दुकानों को बंद कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एक सरकारी विभाग के कुछ लोग हाथों में डंडा लेकर सड़क पर निकल पड़े। मोहल्ला पड़ाव निवासी संविदा सफाई कर्मचारी सुरेंद्र कुमार (40) पुत्र नत्थू ड्यूटी पर था। उसी दौरान उक्त युवकों ने उसे पकड़ लिया और डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके गंभीर चोटें आईं। जानकारी होते ही नगर पालिका के कर्मचारी और सफाई कर्मचारी एकत्रित हो गए। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया और जमकर हंगामा काटा और कार्य बहिष्कार कर दिया। एसडीएम एकता सिंह और सीओ इंदुप्रभा भी मौके पर पहुंच गई। पालिका कर्मचारी सीओ इंदुप्रभा के व्यवहार से भी व्यथित हैं। उनका कहना है कि सीओ मौके पर पहुंची लेकिन अपनी गाड़ी से भी नहीं उतरीं, न ही कर्मचारी को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें