शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी, मीरा कटरा, गढैया सहित अन्य इलाकों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जाटऊ, शिकोहाबाद फायर स्टेशन पर फायरकर्मी, मेला बाग, शंकरपुरा, करहल रोड शहर के रामनगर, सोफीपुरा, जीवनी नगर में कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
फिरोजाबाद जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 174 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में महिला अस्पताल की सीएमएस भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 512 पहुंच गए हैं। वहीं शनिवार को 19 लोगों ने आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग जीत ली।
विज्ञापन
जिला कारागार में 45 कैदी कोरोना की चपेट में आ गए। दो दिन पहले भी 20 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे जेल प्रशासन में अफरा तफरी की स्थिति है। वहीं शिकोहाबाद थाना भी कोरोना चपेट में आ गया है। बीमार होने पर पुलिसकर्मियों ने जांच कराई तो एक एसआई सहित पांच पुलिसकर्मी संक्रमित मिले।
वाणिज्य कर विभाग में आठ अधिकारी, स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक में एक महिला बैंककर्मी, गणेश नगर निवासी आईएमए के एक पदाधिकारी, लेबर कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोग, स्टेशन रोड़ निवासी 47 वर्षीय युवक, महावीर नगर गली नंबर चार में 19 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
वहीं तिलक नगर में 45 वर्षीय महिला, रैपुरा में 60 वर्षीय वृद्धा कोरोना का शिकार हुई है। जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में रहने वाला एक स्वास्थ्यकर्मी, रुकनपुरा में स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिला।