फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के तीन नए केस और मिले

विज्ञापन
खैरगढ़ क्षेत्र निवासी सीएमओ कार्यालय का संविदा कर्मचारी संक्रमित मिलने पर सील किया गया रास्ता। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए। संविदाकर्मी की कोरोना से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 13 लोगों के सैंपलों में से 11 की रिपोर्ट निगेटिव तथा दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक मृतक कंप्यूटर ऑपरेटर की पत्नी है जबकि दूसरा सीएमओ कार्यालय का ही संविदाकर्मी है। दूसरी ओर पुरुषोत्तम नगर निवासी वृद्धा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। अब तक जिले में 207 केस संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमण का शिकार सीएमओ कार्यालय के एक संविदाकर्मी की मृत्यु हो गई थी। मृतक के संपर्क में आए उसके परिवार एवं 13 कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें मृतक की पत्नी और सीएमओ कार्यालय का एक अन्य संविदाकर्मी कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए हैं। यह संविदाकर्मी खैरगढ़ का निवासी है। ऑपरेटर के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं पुरुषोत्तम नगर की 70 वर्षीय वृद्घा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वृद्घा को 17 मई को बुखार आ गया था। पहले परिजन वृद्घा को भीमनगर इलाके के एक चिकित्सक के पास इलाज कराने ले गए थे। किंतु सांस लेने में आ रही दिक्कत के कारण 18 मई को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया।
11 कर्मचारियों की रिपोर्ट आई निगेटिव
सीएमओ कार्यालय में 13 में से 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक कर्मचारी की रिपोर्ट आना शेष है। दो एसीएमओ ने कोरोना की जांच सोमवार को कराई। यह दोनों मृतक ऑपरेटर के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के मकानस्वामी को किया क्वारंटीन
विगत दिनों शिकोहाबाद में एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया था। वह यादव कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रहता था। सोमवार को पुलिसकर्मी के मकान मालिक के घर के कुछ सदस्यों को क्वारंटीन किया गया। उनको एंबुलेंस से लाया गया।
दिल्ली से फिरोजाबाद चला आया संक्रमित पुलिसकर्मी, मचा हड़कंप
गांव बछगांव निवासी युवक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। वह 13 मई को दिल्ली से अपने गांव बछगांव आ गया था। 19 को दिल्ली में ड्यूटी ज्वाइन करने गया। पुलिसकर्मी को थोड़ी दिक्कत महससू हुई तो कोरोना की जांच कराई। 23 मई को पुलिसकर्मी की दिल्ली में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। विभागीय लोगों के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज को दिल्ली में होम क्वारंटीन करने को कहा गया। कोरोना संक्रमित वह युवक दिल्ली से फिरोजाबाद जनपद के बछगांव में आ गया। लोगों ने गांव में कोरोना संक्रमित युवक के गांव में आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। रविवार देर रात एंबुलेंस कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी को गांव से ले आई और कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
हिमांयुपुर की महिला की दिल्ली में हुई मौत
हिमांयुपुर निवासी महिला ने करीब दस दिन पूर्व तेज बुखार आने पर 14 मई को मेडिकल कालेज में जांच कराई थी। यहां उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी। तबियत में सुधार न होने पर परिजन महिला को इलाज के लिए बीस मई को दिल्ली ले गए। यहां उसकी किडनी का इलाज पहले से चल रहा था। दिल्ली में प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्राइवेट लैब से कराई गई कोरोना जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्राइवेट अस्पताल में महिला के इलाज का सवा लाख रुपया लेकर महिला को दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। 21 मई को उन्हें यहां भर्ती किया गया और 23 मई को दिल्ली में ही महिला की मौत हो गई। यहां महिला के कुछ परिजनों को सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन किया गया है। हिमांयुपुर में निवास कर रहे महिला के परिजनों के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने काफी मुश्किल से लिए।
सराफा व्यापारी की नहीं मिली रिपोर्ट
तेज बुखार और सांस लेने में हो रही परेशानी के चलते रविवार शाम को शहर के युवा सराफा व्यापारी विवेक जैन की मौत हो गई थी। कोरोना जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया था। सोमवार शाम तक उनकी रिपोर्ट नहीं मिली। रात में ही विवेक जैन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें