फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसागंज में गल्ला व्यवसायी मिला कोरोना पॉजिटिव, 531 पर पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में शनिवार शाम सिरसागंज का गल्ला व्यवसायी भी पॉजिटिव मिला। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 531 हो गई है। वहीं जिले में अब तक कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि जनपद में अभी पांच सौ अधिक लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन

सिरसागंज निवासी 52 वर्षीय गल्ला व्यवसायी को विगत दिनों बुखार आ गया था। इस पर व्यवसायी ने विगत दो जुलाई को कोरोना की जांच कराई थी। शनिवार शाम आई रिपोर्ट में व्यवसायी पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट के समय व्यवसायी अपने आवास पर ही क्वारंटीन था। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यवसायी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
नवागत सीएमओ ने ग्रहण किया चार्ज
फिरोजाबाद। नवागत सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर नवागत सीएमओ का स्वागत किया। वहीं, सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित का स्थानांतरण अलीगढ़ हो गया है। शनिवार को वह चार्ज छोड़कर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें