फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग ने कराया राशन डीलरों का कोविड-19 टेस्ट

विज्ञापन
गांधी पार्क मैदान में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में कोविड-19 की जांच कराने के लिए रजि? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार एहतियात के तौर पर जिले में उचित दर विक्रेताओं की कोविड-19 की जांच कराई गई। गांधी पार्क में आयोजित विशेष चिकित्सा कैंप में बृहस्पतिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंद्ध 92 उचित दर विक्रेताओं एवं सहयोगी स्टाफ के रक्त का नमूना जांच के लिए लिया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और बचाव पर जिला प्रशासन एवं नोडल अधिकारी रंजन कुमार का फोकस है। सार्वजनिक क्षेत्रों से जुडे़ उपक्रमों और जनसेवा कार्यों से सीधे तौर पर जुडे़ कार्मिकों की एहतियात के तौर कोविड-19 की जांच कराने की योजना है।
इसके मद्देनजर गुरुवार को जिले में पूर्ति विभाग से संबंद्ध उचित दर विक्रेताओं और उनके सहयोगी स्टाफ की कोविड-19 की जांच कराई गई। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम ने 92 राशन डीलरों एवं उनके सहयोगी स्टाफ के नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए। नमूना संकलन के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के अलावा क्षेत्रीय पूर्ती अधिकारी सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के अंतिम चरण में नोडल अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने भी मौके पर पहुंच कर जांच हेतु नमूना संकलन कार्य का निरीक्षण किया। जांच कार्य शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें