फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जाने से पहले नगर निगम में कर्मचारियों की होगी थर्मल स्कैनिंग

विज्ञापन
नगर निगम के जलकल विभाग में कर्मचारियों की थर्मल स्केनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने सावधानियां बरतना शुरू कर दिया है। अब नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी से पूर्व थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने पांच मशीनों को मंगा लिया है। इसमें से दो मशीनों से निगम के सफाई कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। वहीं एक मशीन से वर्कशॉप में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों की जांच होगी।
विज्ञापन

वहीं एक मशीन से नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की जांच की जाएगी। जलकल विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी ने बताया कि पांच मशीन मंगाई गई है। इसमें से सभी विभागों में मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही एक मशीन जलकल विभाग में रहेगी। इससे नलकूप ऑपरेटरों के साथ टैंकर चालकों के साथ सबमर्सिबल और नलकूल ठीक करने वाले कर्मचारियों के साथ अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड को सैनिटाइज करने के लिए 70 मशीनों को मंगाया गया है। इन मशीनों का प्रेशर तेज होने के साथ ही एक स्थान पर खड़े होकर काफी दूर तक का क्षेत्र सैनिटाइज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें