फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसागंज के 13 अन्य लोगों के जांच को भेजे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज क्षेत्र से मंगलवार को 13 अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिये सैफई भेज दिये गये हैं। वहीं सभी लोगों को कोरंटाईन सेंटर भेजा गया है। मंगलवार को सिरसागंज के गुरैया सोयलपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने के बाद गुरैया के पडोसी गांव नगला तुला से 3 लोग और रूधेमई के चार लोगों को कोरंटाईन सेंटर भेजा जहां से उनके सैंपल जांच के लिये सैफई भेजे गये हैं। वहीं सिरसागंज के करहल रोड स्थित कृष्णा नगर से भी 6 लोगों को कोरंनटाईन सेंटर भेज कर उनके सैंपल जांच के लिये भेजे गये हैं। प्रभारी चिकित्सक अरांव प्रदीप कुमार ने बताया कि पहले से संक्रमित के परिवार के 19 लोगों के सैंपल जांच के लिये गये हैं जिनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को गांव के एक किलो मीटर के ऐरिया में आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ती और रोजगार सेवकों के द्वारा जांच पड़ताल कराई गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें