फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की मदद में तन, मन और धन से जुटे हैं समाजसेवी

विज्ञापन
शिकोहाबाद में जरूरतमंदों को खाद्यान्न और खाने के पैकेट वितरित करते हुए समाजसेवी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए समाज सेवी तन, मन और धन से जुटे हुए हैं। सुबह से शाम तक गरीबों की सेवा कर रहे हैं। कोई सुबह जरूरतमंदों को चाय-नाश्ता करा रहा है तो कोई भोजन। दोपहर और शाम को भी भोजन वितरित कर मानव सेवा का पुण्य कमा रहे हैं। शिवा पर्यावरण एवं महिला उत्थान सेवा समिति के संस्थापक रामप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिदिन सुबह चाय और बिस्कुट का वितरण किया जा रहा है। वहीं श्री ठाकुर जी की रसोई के सहयोग से तहसीलदार सत्यप्रकाश ने नहर किनारे झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले कई परिवारों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

कल्पतरू ट्रस्ट के संस्थापक केके खंडेलवाल और उनकी टीम लॉकडाउन के पहले दिन से ही जरूरतमंदों को खाने के पैकेट वितरित करने में लगी हुई है। उधर रोटी बैंक ने बृहस्पतिवार से जरूरतमंदों को घर-घर खाद्य सामग्री पहुंचाने, भोजन के पैकेट पहुंचाने के अलावा अब पशुओं और गोवंश को चारा खिलाने का भी कार्य प्रारंभ कर दिया है। टीम के लगभग 15 सदस्य राजीव गुप्ता के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर भूख प्यास से व्याकुल जानवरों को चारा खिला रहे हैं। वहीं भाजपा के रमाशंकर गुप्ता ने नगर के अन्य मध्यम वर्गीय लोगों से भी इस संकट की घड़ी में आगे आकर समाज सेवा के कार्य में भागीदारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें