फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल से लौटे तीस मजदूर कंटेनर से पकड़े, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एकांतवास में भेजे

विज्ञापन
जसराना के एका में कंटेनर में पकडे तीस लोग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना/एका (फिरोजाबाद)। एका थाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी को सूचना मिली कि एक कंटेनर में तीस से अधिक लोग बाहर से लौटकर आ रहे हैं। पुलिस ने कछवाई के पास कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर को पुलिस सीएचसी लेकर आई। मौके पर जसराना विधायक के साथ एसडीएम एवं सीओ भी पहुंच गए। सीएचसी पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


थाना एका क्षेत्र के गांव नगला पसी, नगला गड़रिया, जेडा के साथ थाना जलेसर एटा क्षेत्र के गई गांवों के लोग कोयबंटूर में एक फैक्टरी में कार्य करते थे। लॉकडाउन के बाद काम न मिलने के कारण खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई।

फैक्टरी संचालक ने उनका खर्चा उठाने के बजाय कंटेनर से उन्हें घर भेज दिया। सूचना पर पुलिस ने थाना एका क्षेत्र में पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पुलिस सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। एसडीएम जसराना कुमार चंद्र ने बताया कि सभी को शेल्टर होम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें