फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर न हों सशंकित, सतर्कता बरतें और रहें सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना से न घबराएं, खुद बचें औरों को बचाएं... जैसे संदेशों के प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है । चिकित्सकों ने गुटका, सिगरेट न पीने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

‘सिगरेट से कर लें तौबा’
- सिगरेट पीना बिल्कुल छोड़ दें। पॉजीटिव कोरोना पीड़ितों में से अधिकांश सिगेरट पीते थे और संक्रमित होने पर इन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता अधिक पड़ती है। सिगरेट नहीं पीने वालोें की संक्रमित होेने पर ठीक होने की उम्मीद ज्यादा रहती है। नहाते समय उस साबुन प्रयोग करें। वहीं कोल्ड ड्रिंक न पिएं।
डा. गौरव अग्रवाल, सर्जन, ओम हॉस्पिटल
- सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित होने पर घबराने की नहीं बल्कि कुछ जरूरी सतर्कता बरतनी की आवश्यकता है। साधारण लक्षण दिखने पर पीड़ित को अलग हवादार और साफ-सुथरे कमरे में अन्य सदस्यों से अलग रखें । पीड़ित व्यक्ति घर के कम से कम सदस्यों के संपर्क में रहे और साथ में खाना खाने से बचें । मास्क उपलब्ध न होने की स्थिति में साफ रुमाल का इस्तेमाल करें। हाथ को 20 सेकेंड तक कुछ समय बाद धोते रहें। गुटका खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. महेशचंद्र गुप्ता, सर्जन, मोहन भैया हास्पिटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें