फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी

Sat, 24 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
उपभोक्तओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
 जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति द्वारा शनिवार को कोटला रोड स्थित दिलीप पैलेस में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कुलपति डा. जीके अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। तभी इस कानून का लाभ मिल सकता है। रविंद्रलाल तिवारी ने कहा यदि उपभोक्ताओं को लाभ लेना है तो खरीदी वस्तुओं के बिल लेना न भूलें। झब्बूलाल अग्रवाल ने कहा कि कोई वस्तु खरीदते समय उपभोक्ता जांच अवश्य करें। हनीफ खाकसार ने उपभोक्ताओं को वस्तुएं खरीदते समय सावधानी बरतने का सुझाव दिया। जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने उपभोक्ताओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए 25 वर्ष से किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि जिला उपभोक्ता संरक्षण समिति 25 वर्ष पूर्ण होने पर 2017 में रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाएगी। इस मौके पर उपभोक्ता शोषण से कैसे बचें? पुस्तक के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया गया। थाना उत्तर प्रभारी शशिकांत शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए समिति द्वारा शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन रामदास कुशवाहा ने किया। इस दौरान रमेशचंद्र कुशवाहा, शिवशंकर गुप्ता, विनेाद गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, दिनेशचंद्र जैन, देवेंद्र जैन, फौरन सिंह, पंकज जैन, पीयूष जैन, अब्दुल माजिद, दीपक राठौर, दीपक जैन, चमन राठौर, ऋषभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें