फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रप्रभु मंदिर में मनाया जन्म, तप कल्याण महोत्सव

Sat, 24 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
भगवान पार्श्वनाथ के जन्म और तप कल्याणक पर पूजा अर्चना की गई
विज्ञापन
धर्म जागृति संगठन के तत्वावधान में अतिशय क्षेत्र मंदिर चंद्रप्रभु में भगवान चंद्रप्रभु एवं पार्श्वनाथ भगवान का जन्म, तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने श्रीजी विधिविधान से पूजा अर्चना की। सायं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुबह श्रीजी की शांतिधारा की गई। चंद्रप्रभु विधान का आयोजन किया गया। इंद्र-इंद्राणियों ने पीत वस्त्र धारण कर पूजा अर्चना की। सायं को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर अरुण जैन पीलीकोठी, महावीर जैन मामा, नीतिन जैन, निर्मल जैन आशू जैन, राजीव जैन रागी, महेंद्र जैन गप्पू, सुनील रैमजा, संभव जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें