फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस लाइन के सामने बाइक सहित नाले में गिरा सिपाही, घायल

Sat, 14 Nov 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घायल सिपाही को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : घायल सिपाही को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन के सामने विजयपुरा चौराहे पर पुलिया पर मोड़ने के दौरान शुक्रवार दोपहर बाइक सवार सिपाही नाले में जा गिरा। बाइक के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर बाइक हटाई और सिपाही को बाहर निकाला।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना गोड़ा क्षेत्र के गांव शहरी मदनगढ़ी निवासी धर्मवीर सिंह (55) न्यायालय सुरक्षा में तैनात हैं। वह पुलिस लाइन के सामने विजयपुरा चौराहे पर किराए के मकान में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर कमरे से ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के सामने विजयपुरा चौराहे पर पुलिया पर मोड़ने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बाइक समेत नाले में गिरने से वह उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस घायल सिपाही को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि थाना मटसैना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें