सिरसागंज। हसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत उखरेंड में बृहस्पतिवार को पहुंची चकबंदी टीम के अधिकारियों को किसानों के विरोध के कारण गांव से वापस लौटना पड़ा। किसानों ने अधिकारियों पर चकबंदी में अनियमित्ता का आरोप लगाते हुए चकबंदी कराने से मना कर दिया।
समीपवर्ती ग्राम उखरेंड में चल रही चकबंदी की प्रक्रिया से असंतुष्ट ग्रामीणों ने चकबंदी के लिए पहुंची टीम का विरोध किया। बृहस्पतिवार को चकबंदी विभाग से सीओ दिलीप सिंह व एसीओ गोकर लाल टीम के साथ गांव में पहुंचे तो चकबंदी टीम को देख किसान आक्रोशित हो उठे और उन्होंने चकबंदी कराने से मना कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के कारण टीम बिना काम किए ही लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि चकबंदी में अनियमित्ता बरती जा रही है। वहीं किसानों के विरोध को देखते हुए चकबंदी अधिकारी गांव से लौट गए।