फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएपी की किल्लत एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को सौंपते हुए किसानों की समस्याओं को हल कराने एवं बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। समितियों पर किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों ने किसानों को परेशान कर दिया।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा किसानों के साथ उज्ज्वला योजना का रसोई गैस सिलिंडर इतना महंगा कर दिया कि गरीब कबाड़ में सिलिंडर बेचने को मजबूर हैं। प्रदर्शन में शशि शर्मा, मुकेश गौड़, संजय यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष वकार खालिक, मनोज भटेले, विपिन धारिया, युवा जिलाध्यक्ष चांद क़ुरैशी, महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, दाऊद खान, जिला महासचिव चंद्रकांत यादव, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर, सेवादल नगर अध्यक्ष नूरुल हुदा लाला राइन,अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष संत राम,जिला सचिव शाहिद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें