फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के राशनकार्ड सरेंडर कराने का कांग्रेस ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांग्रेस के जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार गरीबों के राशनकार्ड सरेंडर कराके उनके साथ अन्याय करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी आशुतोष दीक्षित ने कहा प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों के पहले राशनकार्ड बनाए गए। फ्री में राशन दिया और अब वसूली के नोटिस थमाने की तैयारी कर ली गई। यह गरीब जनता के साथ मजाक है। कांग्रेस पार्टी इस तुगलकी फरमान के विरोध हर स्तर पर करेगा। क्योंकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम को कांग्रेस की मनमोहन सरकार लाई थी। ताकि गरीबों को राशन मिल सके।
भाजपा जनता को परेशान करने का काम कर रही है। इस दौरान चेतावनी दी यदि गरीबों के राशनकार्डों को सरेंडर कराना बंद नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्यरूप से जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला उपाध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह यादव, महासचिव दुष्यंत कुमार धनगर, विपिन धारिया, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा पाल, शशि शर्मा, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष राम शंकर राजौरिया, मुकेश गौड, चंद्रकांत यादव, जगदीश वाल्मीकि, संजय यादव, विजय चतुर्वेदी, संत कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें