फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद, होटल-रेस्तरां पर संकट

Wed, 11 Mar 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बौद्धाश्रम स्थित गैस गोदाम में सिलिंडर लेने के लिए उमड़े ग्राहक। संवाद - फोटो : बौद्धाश्रम स्थित गैस गोदाम में सिलिंडर लेने के लिए उमड़े ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ईरान-इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर घरेलू बाजार पर गहराता जा रहा है। जिले में पेट्रोलियम उत्पाद कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति रोक दी है। इसका सीधा असर शहर के खान-पान उद्योग पर पड़ेगा। हालात यह हैं कि कचौड़ी, चाट और फास्ट फूड बेचने वाले करीब 5 हजार के करीब छोटे-बड़े विक्रेताओं के चूल्हे ठंडे होने की कगार पर हैं। जिले में प्रतिदिन होने वाला करीब 1.5 करोड़ रुपये का खाद्य कारोबार अगर स्थिति अगले तीन से चार दिन में ठीक नहीं हुई तो पूरी तरह चरमरा जाएगा।
व्यावसायिक गैस न मिलने के कारण लोग विकल्पों की तलाश में भटक रहे हैं। मंगलवार को गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें रहीं। वहीं, पेट्रोल पंपों पर भी भारी भीड़ के चलते अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। होटल और रेस्तरां संचालकों का कहना है कि अगर एक-दो दिन में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो उन्हें प्रतिष्ठान बंद करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर, 25 दिन के नियम ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की धड़कनें : घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ सरकार द्वारा लागू किए गए 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग के नए नियम ने उपभोक्ताओं को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में गैस के दाम और बढ़ सकते हैं। इसी आशंका के चलते लोग जल्द से जल्द सिलिंडर रिफिल कराने के लिए गोदामों पर पहुंच रहे हैं। गृहिणियों का कहना है कि 60 रुपये की बढ़ोतरी से मासिक खर्च का गणित बिगड़ गया है। 25 दिन से पहले बुकिंग न होने के नियम से उन परिवारों को दिक्कत होगी जिनके यहां खपत ज्यादा है। कड़ाके की धूप और भीड़ के बीच घंटों कतार में लगने के बाद भी सिलिंडर मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें