भाजपा के स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाते भाजपा महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर
- फोटो : भाजपा के स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाते भाजपा महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर एवं अन्य भाजपा नेता। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर रविवार को महानगर जिला अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में कैला देवी मंदिर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर की सफाई की और स्वच्छ भारत का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
डा. सतीश दिवाकर ने कहा कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय को भव्य रोशनी से सजाया गया है। सोमवार सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, ध्वजारोहण, हवन और मिष्ठान वितरण होगा। दोपहर 12 बजे से मोहन भैया हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस को सेवा कार्य के रूप में मना रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, सुनील टंडन, प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, डॉ. एसपी लहरी, आकाश गुप्ता, नमन बंसल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।