फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 गांवों में छह घंटे बना रहा विद्युत संकट, आज भी रहेगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पावर ग्रिड की 400केवी की विद्युत लाइन का निर्माण कार्य होने के कारण फरिहा क्षेत्र के 150 गांवों में विद्युत संकट बना रहा। करीब छह घंटे विद्युत सप्लाई नहीं आई तो कामकाज भी ठप हो गया। तीन दिनों तक यह कार्य होना हैं, इसलिए विद्युत सप्लाई भी दिन में प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

मुस्ताफाबाद-जसराना के निकट गांव पलिया मसान में पावर ग्रिड की लाइन क्रास हो रही है। इसलिए फरिहा क्षेत्र के मुस्तफाबाद, फरिहा और भदाना बिजली घरों की सप्लाई सुबह 10 बजे से बंद कर दी गई। इन बिजली घरों से जुड़े 150 गांव में विद्युत संकट गहरा गया। पावर ग्रिड की लाइन पर लगातार काम चला। बिजली न आने कारण गांव के में लगे कुटीर और लघु उद्योग भी प्रभावित रहे। शाम चार बजे के बाद विद्युत सप्लाई को सुचारु किया गया। विद्युत आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
जेई मोहम्मद कयामुद्दीन ने बताया कि पावर ग्रिड की लाइन का कार्य चल रहा है। यह कार्य तीन दिनों तक चलना है। 150 गांवों की बिजली छह घंटे बंद रही। आज भी इसी कार्य के कारण विद्युत संकट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें