फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में पथराव, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। एका थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में मंगलवार सुबह खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

एका थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी धर्मेंद्र पुत्र डोरीलाल और रोहन सिंह पक्ष के बीच मंगलवार को खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव किया गया। पथराव में एक पक्ष से धर्मेंद्र पुत्र डोरीलाल, प्रेमलता पत्नी धर्मेंद्र, वीरेंद्र पुत्र डोरीलाल, अंशुल पुत्र धर्मेंद्र और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मामले में धर्मेंद्र ने घायलों के साथ एका थाने पहुंचकर रोहन सिंह पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष एका वीरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से झगड़ा हुआ है। मारपीट-पथराव में सात लोग घायल हुए है। धर्मेंद्र पक्ष ने तहरीर दी है। उसके पक्ष के लोगों का मेडिकल कराया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर लेकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें