फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री मार्केट से चाय विक्रेता की दुकान में चोरी, लोग बोले- 50 साल में पहली बार हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री मार्केट से चाय विक्रेता की दुकान में चोरी, लोग बोले- 50 साल में पहली बार हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सदर बाजार स्थित चंद्रशेखर मार्केट में चोरों ने चाय विक्रेता के यहां से गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जानकारी होने के बाद दुकानदार आक्रोशित हो उठे। पीड़ित चाय विक्रेता ने उत्तर पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला महावीर नगर निवासी अनिल कुमार जैन की सदर बाजार स्थित चंद्रशेखर मार्केट में चाय की दुकान है। शुक्रवार रात चोर दुकान में रखे गैस सिलिंडर, चूल्हा और अन्य सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास से सीसीटीवी फुटेज जांचने पर पता चला कि बदमाश ई रिक्शा लेकर आए थे। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीड़ित चाय विक्रेता द्वारा तहरीर दी गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। दुकानदार संजय बंसल टिल्लू, यश बंसल, ब्रजेश शर्मा, अमन कुमार, रानू जैन, अरविंद मित्तल आदि का कहना है कि चंद्रशेखर मार्केट में 50 साल में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। इसका प्रमुख कारण रात में पुलिस की गश्त न होना है। उन्होंने एसएसपी आशीष तिवारी ने घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें