फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला गई थी सत्संग में, चोर ले उड़े नकदी जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला गई थी सत्संग में, चोर ले उड़े नकदी जेवर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर एक लाख से अधिक की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के वक्त महिला सत्संग में गई थी।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर गली नंबर-11 में कृष्णा देवी चावला निवास करती हैं। उनका बड़ा पुत्र अवनीश दुबई में रहता है और छोटा पुत्र अनूप आगरा में निवास करता है। पति की मौत के बाद कृष्णा देवी मकान में अकेली रहती है। रविवार शाम को वह मकान के ताले लगाकर जैन नगर में आयोजित सत्संग में शामिल होने गई थी। रात में वह सत्संग स्थल पर रुक गई थी। देर रात बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया। रात में मकान से निकल रहे दो युवकों को देखने पर पड़ोसी मानव ने शोर मचाया। इस बीच मोहल्ले में जगार हो गई। बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर कृष्णादेवी घर आ गई। पीड़िता ने बताया कि बदमाश करीब एक लाख की नकदी, दो ग्राम सोने के आभूषण व पांच सौ ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें