फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघेल कालोनी में किन्नर के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के बघेल कालोनी में सोमवार तड़के चोर किन्नर के सूने मकान का जंगला काटकर दो लाख की नकदी और घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किन्नर की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बघेल कॉलोनी ओपी इंटर कालेज के पास बबली किन्नर का मकान है। वह सोमवार को शादी में भेंट मांगने के लिए तड़के तीन बजे घर पर ताला लगाकर अपने साथियों से साथ चली गई। इस दौरान चोरों ने मकान में सीढ़ी लगाने के बाद जंगला को काटकर प्रवेश कर लिया और दो लाख की नकदी, एलसीडी के साथ ही घरेलू सामान को चोरी कर ले गए। लौटने पर पीड़ित बबली को घटना की जानकारी हो सकी। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 112 की टीम के साथ ही कोटला रोड चौकी प्रभारी अशेष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर केडी शर्मा ने बताया चोरी के मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें