फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर सीडीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ नेहा जैन ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने एनआरसी एवं आशा ज्योति केंद्र के अतिरिक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकों के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने आवासों के इर्द-गिर्द गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

सीडीओ सोमवार दोपहर करीब साढे़ बारह बजे जिला अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने वृद्धजन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने वृद्धजन वार्ड का विस्तार करने और तीमारदारों के बैठने के लिए बैंच लगाने को कहा। सीडीओ ने पोस्टमार्टम गृह और वृद्धजन वार्ड के सामने खुली नाली को ढकने के निर्देश दिए। आशा ज्योति केंद्र में सुरक्षा की दृष्टि से प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस कर्मी की नियमित अंतराल के अनुसार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना से जुड़ीं जानकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर अंकित कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के आंतरिक क्षेत्र में सुधार विस्तार एवं चिकित्सक आवासों का निर्माण कार्य देखा। उन्होंने आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सीडीओ ने चिकित्सकों के आवासों के आसपास गंदगी और जलभराव पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएमएस डॉ. आरके पांडे को नगर निगम के सहयोग से तत्काल सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें