फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: केंद्रीय सचिव ने विकास कार्यों की ली जानकारी

Sun, 07 Jan 2024 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सचिव ने विकास कार्यों की ली जानकारी
विज्ञापन

बसई मोहम्मदपुर की प्रधान समेत 10 से किया वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद किया

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए बेहतर कार्यों को लेकर रविवार को केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार ने सदर ब्लाक की बसई मोहम्मदपुर की प्रधान निहारिका वर्मा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की।
विज्ञापन

ब्लाक की बसई मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की गूंज प्रदेश के साथ दिल्ली तक गूंज रही है। रविवार को विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग से केंद्रीय सचिव जितेंद्र कुमार, विशेष सचिव पंचायतीराज बी.चंद्रकला, निदेशक पंचायतीराज राजकुमार एवं स्वच्छ भारत मिशन प्रदेश नोडल एसएन सिंह सहित अन्य प्रधान जुड़े। केंद्रीय सचिव ने सबसे पहले प्रधान निहारिका वर्मा से ओडीएफ प्लस के तहत कराए गए कार्यों को विस्तार से जाना। इसके बाद प्रधान ने ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने का सवाल पूछा। सवाल की केंद्रीय सचिव ने सराहना करते हुए कहा कि एक जिलाधिकारी ने भी इसी प्रकार का सवाल किया था। इस दौरान गांव में हुए की वीडियो भी प्रदेश के प्रधानों को दिखाई। संवाद के दौरान डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा, डीसी स्वच्छ भारत मिशन दिनेश यादव, कंथरी के प्रधान प्रदीप कुमार, प्रधान मोहम्मदपुर बिहारीपुर पूरन सिंह, सचिव ब्रजेश कुमार व मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें