फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनाचार्य महावीर कीर्ति का आचार्य पदारोहण दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री छदामीलाल जैन मंदिर में रविवार को जैनाचार्य सुरत्न सागर महाराज के सानिध्य में आचार्य महावीर कीर्ति महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस एवं महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य दिल्ली से पधारे गुरुभक्त सचिन जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा करने का सौभाग्य अंशु जैन एवं अजय जैन बजाज को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात जिन सहस्त्रनाम विधान प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद महामृत्युंजय महायज्ञ में पूरा पांडाल मंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान हो गया। शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। आचार्य महावीर कीर्ति महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिवक्ता अनूपचंद्र जैन ने आचार्य की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान निमिष जैन, शैलेंद्र जैन, विशाल जैन, अंशु जैन, अजय जैन बजाज, हर्षित जैन, राज जैन, शोभित जैन, राखी जैन, विभा जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें