फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से हनुमान मंदिर का भवन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के रामलीला चौराहा स्थित अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ ह - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामलीला चौराहा स्थित पीपल वाले हनुमान मंदिर का भवन रविवार देर रात ट्रक की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी पर सोमवार सुबह दुकानदारों में रोष फैल गया। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी सहित थानाध्यक्ष उत्तर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को मंदिर को ठीक कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

थाना उत्तर के रामलीला चौराहा स्थित पीपल वाले हनुमान बाबा का काफी प्राचीन मंदिर है। रविवार देररात ट्रक की टक्कर लगने से मंदिर भवन क्षतिग्रस्त हो गया। सोमवार सुबह मंदिर के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए। दुकानदारों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर केशवदत्त शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों से बात करने के साथ मंदिर के पुजारी से बात की। अधिकारियों ने मंदिर भवन को ठीक कराने का आश्वासन देकर दुकानदारों को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक उत्तर केशवदत्त शर्मा का कहना है हनुमान मंदिर के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें