फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला : नंबर ब्लॉक करने से विचलित हो गई थी छात्रा, कोर्ट ने प्रेमी को भेजा जेल

Tue, 03 Nov 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत के मामले में मृतका के प्रेमी और दूर के रिश्तेदार अमन निवासी शेख की सराय सिरसागंज को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। लखनऊ के बीबीडी यूनिवर्सिटी के छात्र अमन द्वारा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से आहत जीएनएम छात्रा की आत्महत्या का सच सामने आ गया है। हॉस्टल की दीवार फांदकर रेलवे ट्रैक तक पहुंचे इस खौफनाक कदम के पीछे दो साल का वह प्रेम प्रसंग निकला जो अंत में एकतरफा नाराजगी और डिप्रेशन की भेंट चढ़ गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि थाना मटसेना क्षेत्र में 28 अक्तूबर 2026 को रसीदपुर कनैटा रेलवे फाटक के पास एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतका की शिनाख्त थाना औंछा (मैनपुरी) निवासी जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा के रूप में हुई थी। वह फिरोजाबाद के नर्सिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि सिरसागंज निवासी अमन के मृतका से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंंध थे।
विज्ञापन

अमन लखनऊ के बीबीडी विश्वविद्यालय में बीटेक चतुर्थ वर्ष का छात्र है और मृतका का रिश्तेदार भी है। छात्रा का परिवार अमन के पिता के यहां झाड़फूंक के सिलसिले में आता-जाता था। जिससे दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। 27 अक्तूबर 2026 की रात को अमन के साथ उसकी एक अन्य प्रेमिका भी थी। इसी दौरान छात्रा की ओर से लगातार किए रहे फोन और मैसेज से परेशान होकर अमन ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। नंबर ब्लॉक होने और बात न हो पाने से क्षुब्ध होकर छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया था।


सहेलियों के बयानों और व्हाट्सएप चैट से खुला राज


पुलिस ने जब मृतका के साथ हॉस्टल के कमरे में रहने वाली उसकी दो साथी छात्राओं से पूछताछ की और उनके मोबाइल और व्हाट्सएप चैट खंगाले। तब दोनों के बीच गहरे प्रेम प्रसंग की पुष्टि हुई। छात्रा अक्सर अपनी सहेलियों के फोन से भी अमन को कॉल किया करती थी। इस रिश्ते की जानकारी अमन की बहन को भी थी। घटना की रात छात्रा ने अमन, उसकी बहन और दोस्तों को फोन मिलाने की कोशिश की थी लेकिन संपर्क न होने पर वह तनाव में आ गई और हॉस्टल की दीवार फांदकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कब्र से निकाला था छात्रा का शव
मैनपुरी के औंछा क्षेत्र निवासी छात्रा के शव को दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग करते हुए परिजन कब्र से निकाल कर 31 अक्तूबर को फिरोजाबाद जिला मुख्यालय ले आए थे। यहां ग्रामीणों के साथ परिजन ने धरना भी दिया था।

घटना के बाद परिजन ने कॉलेज के संचालक/प्राचार्य सुरेंद्र दक्ष और उनके बेटे यश दक्ष पर दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का गंभीर आरोप लगाया था। अब पुलिस ने उन दोनों के नाम मुकदमे से निकाल दिए हैं।
विज्ञापन

तेजस त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें